---Advertisement---

Sidhi news:भाजपा मनाएगी सुशासन और वीर बाल दिवसः देवकुमार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:भारतीय जनता पार्टी आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर विभिन्न प्रकार के जिला, मंडल और बूथ केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को कही।

Sidhi news:भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ देश की महान शख्सियत थे। सुशासन दिवस के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेयऔर वीर बाल दिवस के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी ने भी विस्तृत कार्य योजना कार्यकर्ताओं को दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, ज्योति कुशवाहा, उर्मिला साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पार्षद पूनम सोनी, मंडल अध्यक्ष सूबेदार यादव सहित जिला पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष के साथ- साथ नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:युवती के पर्स से नाबालिग ने पार कर दिया नकदी व जेवरात
Sidhi news:युवती के पर्स से नाबालिग ने पार कर दिया नकदी व जेवरात

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली के मेन मार्केट राम...

Share & Earn