जन समस्याओं पर शिवसेना का कड़ा रुख : अधिकारी नहीं सुधरे तो सामना करने को रहे तैयार– विवेक पाण्डेय
*कलेक्टर साहब के आदेश की कोई वैल्यू नहीं मान रहे काम चोर अधिकारी हर विभाग के हालत यू ही :विवेक*
*जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे भागोगे अगर तो दफ्तर से निकलते ही चौक में ही घेरेंगे:विवेक पांडे*
*संभाग कमिश्नर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा पत्र*
सीधी। शिवसेना इकाई, जिला सीधी ने रीवा संभाग के संभागीय आयुक्त से जिले में जन समस्याओं के निराकरण में हो रही लापरवाही, अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने तथा पीड़ितों पर दबाव बनाकर सीएम हेल्पलाइन शिकायतें बंद कराने जैसे गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि आम जनता लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है, लेकिन उन्हें समय पर न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं, जिससे जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास कमजोर हो रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी अपने व्यवहार और कार्यशैली में तत्काल सुधार नहीं लाते, जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं करते और कामचोरी बंद नहीं करते, तो शिवसेना जनता के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, चौक-चौराहों पर विरोध और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों एवं आवासों का लोकतांत्रिक तरीके से घेराव करने के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को अनदेखा करने की प्रवृत्ति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते अधिकारी अपनी जवाबदेही समझें, अन्यथा जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहें।

