---Advertisement---

मझौली में मनाई गई प्रेमचंद जयंती,वक्ताओं ने कहा प्रेमचंद ने साहित्यकारों को दिशा और दृष्टि दी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मझौली में मनाई गई प्रेमचंद जयंती

वक्ताओं ने कहा प्रेमचंद ने साहित्यकारों को दिशा और दृष्टि दी

*संजय सिंह मझौली*

अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक मुंशी प्रेमचंद की जयंती चंद्रोदय पैलेस मझौली में परिचर्चा तथा कवि सम्मेलन के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम प्रगतिशील लेखक संघ तहसील इकाई मझौली के तत्वावधान में आयोजित किया था।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् रामकुमार सिंह सेवानिवृत शिक्षक ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील लेखक संघ जिला सीधी के संरक्षक राजेंद्र भदौरिया रहे।अतिथियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में रावेन्द्र शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम दो सत्र में था।प्रथम सत्र परिचर्चा की अध्यक्षता प्रो.अनिल कुमार सिंह सत्यप्रिय तथा दूसरे सत्र कवि सम्मेलन की अध्यक्षता रामकुमार सिंह सेवानिवृत शिक्षक ने की।

प्रथम सत्र में निर्धारित विषय-” वर्तमान साहित्य और समाज” परिचर्चा की अध्यक्षता कर रहे प्रो.अनिल कुमार सिंह “सत्यप्रिय”वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार सोमेश्वर सिंह,प्रो. नीता सिंह तथा डॉ संतोष तिवारी ने सारगर्भित विचार व्यक्त किया।कमोवेश सभी वक्ताओं का विचार था कि-मुंशी प्रेमचंद का संपूर्ण साहित्य प्रतिरोध का साहित्य है उन्होंने लेखकों,कवियों, साहित्यकारों को दिशा और दृष्टि दी।लोकतंत्र,समानता, स्वतंत्रता के लिए लेखकों को प्रेरित किया।भारत के स्वाधीनता आंदोलन में साहित्यकारों की भागीदारी के लिए उन्हें संगठित किया और 1936 में प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना की।

यदि 20वीं शदी के भारतीय समाज की जटिलताओं, महाजनी सभ्यता,पूंजीवाद का संक्रमण,सामंती शोषण, अंधविश्वास को जानना समझना है तो प्रेमचंद का साहित्य पढ़े।समता मूलक समाज की स्थापना में प्रेमचंद का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने मनुष्यता को बचाए रखने के लिए अवैज्ञानिकता तथा धर्मांधता का खुलकर विरोध किया।महाजनी सभ्यता में टूटते किसान की पीड़ा को उन्होंने अपने विश्व प्रसिद्ध उपन्यास “गोदान” में जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें बघेली के शीर्ष कवि शिव शंकर मिश्र “सरस”धीरेंद्र त्रिपाठी,सुखई प्रसाद “अटल” दुर्योधन गुप्ता “रंजन” सहित विंध्य के कबीर राम निहोर तिवारी,वरिष्ठ कवि संतोष द्विवेदी,प्रो. अनिल सिंह, शिवपाल तिवारी,अशोक तिवारी “अकेला”रावेद्र शुक्ला, अर्चना वर्मा,शंभू सोनी “पागल”सोमेश्वर सिंह ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम ने किया।

मझौली के चंद्रोदय पैलेस में संपन्न कार्यक्रम में स्थानीय सुधी श्रोता उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से भूपाल सिंह,यमुना प्रसाद वर्मा, कामता प्रसाद सोनी,गणेश प्रसाद सोनी तथा अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हैं। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे रामकुमार सिंह तथा मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह भदोरिया ने आशिर्वचन दिया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 24 घंटे के भीतर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, कुसमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
24 घंटे के भीतर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, कुसमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

24 घंटे के भीतर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, कुसमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई। कुसमी...

Share & Earn