---Advertisement---

ग्राम पंचायत बमुरी में जन चौपाल आयोजित, कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

ग्राम पंचायत बमुरी में जन चौपाल आयोजित, कानून, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

सीधी/सिहावल, 31 जुलाई 2026। सीधी जिले के सिहावल मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत बमुरी में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को जमीन संबंधी विवादों के कानूनी समाधान, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

चौकी प्रभारी श्री बघेल ने ग्रामीणों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही भूमि संबंधी विवादों का शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से समाधान करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।

जन चौपाल में ग्राम पंचायत बमुरी के सरपंच, भाजपा सिहावल मंडल के मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं आश्वासन दिया गया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल
जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल

जनसुनवाई में फीकी रही मौजूदगी, प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना पर उठे पारदर्शिता के सवाल...

Share & Earn