*सांदीपनि विद्यालय चमराडोल मे चला “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान*
*ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*
*पुलिस कप्तान ने ग्रामीणों से किया संवाद*
*संजय सिंह मझौली*
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत संचालित सांदीपनि विद्यालय चमराडोल में “नशे से दूरी है ज़रूरी ” अभियान के तहत सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों व विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मांल्यार्पण कर किया गया व विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। समाजसेवी डॉ मनोज कोल द्वारा पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस और जनता के बीच संवाद को सामाजिक चेतना के विकास की नीव से तुलना की
वहीं अपने उद्बोधन मे पुलिस कप्तान द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन,सही दिशा से चलने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सीख दी।वहीं नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की।पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों व विद्यार्थियों में नशामुक्त जीवन, सड़क सुरक्षा तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कर्यक्रम का समापन विद्यालय के प्राचार्य द्वारा समस्त उपस्थितों का आभार प्रकट किया गया l अन्य मंचाशीन लोगों मे लवकेश सिंह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, प्रवीण तिवारी मण्डल अध्यक्ष मझौली,कृष्णलाल पयासी जिला पंचायत सदस्य, छोटे लाल तिवारी सरपंच सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l

