Sidhi news:संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश एवं विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रि जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर विश्व मांग्ल्य सभा द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर के संपूर्ण जीवन पर आधारित नाटक का मंचन स्थानीय सम्राट चौक पार्किंग में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री प्रज्ञा त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूजा पाठक एवं विश्व मांगल्य सभा की प्रांत संयोजिका डॉ. प्रवीण शरदेन्दु तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। विशिष्ट रूप से निर्देशक सुबोध सर्जिकर नागपुरए निकिता शिरसाट राष्ट्रीय समन्वयक राष्ट्र समर्था रही। अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की संयोजक और विश्व मांग्ल्य सभा की प्रदेश संयोजक डॉ. प्रवीण शरदेन्दु तिवारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुछ ही पलों में मानचित्र किया जाने वाला नाटक आपको सजीवता की ओर ले जाएगा। यह नाटक केवल नाटक कौशल ही नहीं बल्कि भारत की महानता और उच्च जीवन मूल्य पर आधारित है। प्रदेश संयोजक श्रीमती डॉ. तिवारी ने कहा कि विश्व मांगल्य सभा संस्कार, सामर्थ,सदाचार और सेवा के लिए निरंतर भारत माता की सेवा के लिए अनेक प्रकार के प्रकल्प और कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। लगभग 2 घंटे से अधिक की नाट्यप्रस्तुति आपको जहां एक और भाव विभोर करेगी वहीं दूसरी ओर जोश और उत्साह भी पैदा करेगी। विश्व मांग्ल्य सभा द्वारा भारत के विभिन्न 51 शहरों में नागपुर के विशिष्ट 45 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जा रही है। नाट्य मंचन सीधी जिले वासियों के लिए कल्याणकारी एवं देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व से प्रेरणा प्रदान करने वाला होगा।
Sidhi news:आयोजक श्रीमती डॉ. तिवारी ने सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिको और कला प्रेमियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक पुष्पराज सिंह परिहार, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान मुन्नू, बृज बिहारी लाल शर्मा, पूनम सोनी, मीना गुप्ता, रंजना मिश्रा, अंजू पाठक, अजीता द्विवेदी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।