---Advertisement---

कुर्सी पर बैठने से भड़की रंजिश, बरहौं कार्यक्रम बना रणभूमि,युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कुर्सी पर बैठने से भड़की रंजिश, बरहौं कार्यक्रम बना रणभूमि,युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

एमपी के सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मनकीसर गांव में आयोजित बरहौं संस्कार का कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मनकीसर गांव निवासी अमृतलाल कोल के यहां बरहौं संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में खड़ौरा गांव से आए कुछ रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। इसी दौरान स्थानीय युवक राघवेंद्र कोल भोजन स्थल के पास रखी कुर्सी पर बैठ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह आरोप है कि संतोष नीलकंठ, राजबहोर कोल सहित करीब आधा दर्जन लोगों ने राघवेंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडों तथा हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हमला इतना गंभीर था कि युवक के सिर से खून बहने लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया।

मनकीसर गांव के लोगों ने गंभीर हालत में घायल राघवेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

वही पीड़ित राघवेंद्र कोल ने बताया कि उसने केवल बैठने के लिए कुर्सी मांगी थी। वह दूसरी कुर्सी पर बैठ गया, लेकिन कुछ लोगों ने उसे वहां से उठने के लिए कहा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

यह घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मामले में सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि घायल पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है। पहले घायल का इलाज कराया गया, अब पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सरमनिया मोड़ बना मौत का मोड़, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
सरमनिया मोड़ बना मौत का मोड़, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

सरमनिया मोड़ बना मौत का मोड़, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,...

Share & Earn