---Advertisement---

Mp Bjp:डॉ मनोज माने को मिली जिले की कमान भाजपा ने बनाया जिलाध्यक्ष

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp Bjp : बुरहानपुर जिले में सोमवार देर रात बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने को घोषित किया गया है, दरअसल माने को पार्टी आला कमान ने दूसरी बार बीजेपी जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।

Mp Bjp : डॉ मनोज माने का पहले कार्यकाल को केवल 11 महीने ही पूरे हुए हैं, फिर नए जिलाध्यक्ष बनने की रेस में फिर उन्होंने बाजी मारी हैं।

जैसे ही बुरहानपुर जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ मनोज माने की घोषणा हुई, तो भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके जैनाबाद गांव स्थित निवास पर पहुंच गए, बीजेपी नेताओं ने पुष्प माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया, स्वागत का सिलसिला देर रात 1 बजे तक चलता रहा।

इस दौरान जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारियों ने खुशियां मनाई हैं। डॉ मनोज माने को दोबारा जिलाध्यक्ष मनाए जाने पर उनकी बेटी ने तिलक लगाकर आरती उतारी हैं। उन्होंने पिता के लंबी उम्र सहित उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जिलाध्यक्ष घोषणा के बाद जैनाबाद स्थित निवास पर स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली, पिता जैसे ही जिलाध्यक्ष बनकर पहुंचे तो बेटी सहित परिजनों ने आरती उतारी, उनका जोरदार स्वागत किया गया, बेटी ने डॉ मनोज माने के माथे पर तिलक लगाया, बुजुर्गों ने उनकी बलाए उतारी, कहा ईश्वर बुरी नजरो से बचाए, स्वस्थ रहे, मस्त रहें, संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से काम करते रहे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn