---Advertisement---

कुसमी क्षेत्र में जंगली हाथियों का मूवमेंट, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी क्षेत्र में जंगली हाथियों का मूवमेंट, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुसमी/सीधी। कुसमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पोंड़ी परिक्षेत्र के सांईडोल उत्तर बीट में मंगलवार 30 जून 2026 की शाम लगभग 5:00 बजे सात जंगली हाथियों का झुंड देखा गया। वन विभाग के अनुसार हाथियों की मौजूदगी आरएफ-308 के तिरसुलिहा गोड़ा क्षेत्र में दर्ज की गई है।

वन विभाग ने बताया कि हाथियों का झुंड फिलहाल स्थिर (स्टे) है। इनके नजदीक सांईडोल, कुन्दौर एवं लुरघुटी गांव स्थित हैं, जिनकी दूरी लगभग 4 से 5 किलोमीटर बताई गई है।

हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने जंगल के किनारे बसे ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं, रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें तथा हाथियों के दिखाई देने पर उनके पास जाने या उन्हें परेशान करने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

वन विभाग लगातार हाथियों के मूवमेंट पर निगरानी रखे हुए है और ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पाली में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पाली में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पाली में कांग्रेस का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान...

Share & Earn