Sidhi news:भाजपा के जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किए। इस दौरान वीडी शर्मा ने उन्हें गले लगाकर पार्टी संगठन को मजबूती दिलाने के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही भाजपा के अन्य संगठनों के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों से भी भाजपा अध्यक्ष द्वारा भोपाल में मुलाकात की गई।
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर हम दूसरी बार भी अध्यक्ष बनने के बाद जनता की सेवा के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
Sidhi news:अध्यक्ष ने कहा कि हम पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होने मुझपर भरोसा जताकर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उनके लिए हम तहे दिल से आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी की जो गाइडलाइन है उसके तहत हम सदैव काम करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजबिहारीलाल शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। मालूम हो कि भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह का पहले कार्यकाल में रहने के दौरान पार्टी को काफी मजबूती मिली है। जिस वजह से उन्हें दोबारा शीर्ष नेताओं द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
No Comment! Be the first one.