---Advertisement---

Sidhi news:ग्राम पडेनिया में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला, तीन लोगों पर मामला दर्ज

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:सीधी: जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम पडेनिया में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमले का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब बिजली विभाग की टीम नरेंद्र सिंह परिहार के घर पर बिजली संबंधी कार्य करने पहुंची थी।

बिजली विभाग की टीम के अनुसार, स्थानीय लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे एक कर्मचारी के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना में अजय मिश्रा, मंजू मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

Sidhi news:अजय मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना पूर्व सूचना दिए घर में घुस आए, जिससे घर की बच्चियां डर गईं। बच्चियों द्वारा शोर मचाने पर कर्मचारी वहां से भागने लगे और इसी दौरान खेत में गिरकर घायल हो गए।

वहीं, उदयभान पटेल ने दावा किया कि बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी कर रही थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Sidhi news:इस मामले में उदयभान पटेल की शिकायत पर थाना कोतवाली में अजय मिश्रा, मंजू मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में खलबली मचा दी है और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार
सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल स्टोर पर छापा, 658 नशीली ट्रामाडोल गोलियां जप्त, संचालक गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद...

Share & Earn