---Advertisement---

Raja raghuvansi:राजा रघुवंशी हत्याकांड में 18 से 20 जून के बीच बड़े खुलासे, साजिश का ताना-बाना गहराया

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Raja raghuvansi : हनीमून बना खूनी राज़: राजा रघुवंशी हत्याकांड में 18 से 20 जून के बीच बड़े खुलासे, साजिश का ताना-बाना गहराया

Raja raghuvansi : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में 18 से 20 जून के बीच घटनाएं तेज़ी से आगे बढ़ीं। इस दौरान आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस बहुचर्चित हत्याकांड की परतें खोलने में जुटी है, जिसमें प्रेम, लालच और पूर्व नियोजित हत्या की साजिश गहराती जा रही है।

गोपनीय कॉल डिटेल्स से हुआ बड़ा खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने सोनम के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, जिससे यह बात सामने आई कि हत्या से पहले सोनम ने ‘संजय वर्मा’ नामक व्यक्ति को 119 बार कॉल किया था, जबकि मृतक पति राजा को मात्र एक कॉल किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि ‘संजय वर्मा’ असल में राज कुशवाहा ही है, जो कथित प्रेमी बताया जा रहा है। यह तथ्य पुलिस के लिए साजिश की पुष्टि का अहम आधार बन रहा है।

1,000 किलोमीटर का सफर,बुरका पहनकर, बिना रुके

पुलिस की पूछताछ में शामिल एक टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि हत्या के बाद सोनम ने इंदौर से उत्तर प्रदेश तक करीब 1,000 किलोमीटर का सफर बिना रुके किया। उसने सफर के दौरान बुरका पहन रखा था और वह किसी भी पड़ाव पर नहीं रुकी, जिससे यह साफ होता है कि आरोपी पहले से भागने की योजना बनाकर चली थी।

इंदौर में सोनम के भाई से पूछताछ, परिवार भी शक के घेरे में

18 जून को पुलिस टीम इंदौर पहुंची और सोनम के भाई गोविंद से पूछताछ की। कहा जा रहा है कि कुछ वित्तीय लेनदेन और मोबाइल चैट्स ने गोविंद की भूमिका पर भी संदेह खड़ा किया है। हालांकि, फिलहाल कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया है।

Raja raghuvansi : सबूतों की तलाश में छानबीन तेज, ‘फटी नोट’ से खुल सकता है राज़

पुलिस को सोनम के पास से एक 10 रुपए की फटी हुई नोट मिली है, जिसे जांच अधिकारी महत्वपूर्ण सुराग मान रहे हैं। माना जा रहा है कि यह नोट हत्या की सुपारी में हुई लेनदेन से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा आरोपी के घर से बरामद मोबाइल, दस्तावेज़ और अन्य वस्तुएं भी जब्त कर जांच की जा रही है।

Raja raghuvansi : अब क्या आगे होगा?

पुलिस अब इस केस में नार्को टेस्ट की भी तैयारी कर रही है, वहीं डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। अगली पेशी में कोर्ट से इस केस में और विस्तृत पूछताछ की अनुमति मांगी जा सकती है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn