---Advertisement---

Sidhi news:साइकिल सवार को बचाते हुए बेकाबू हुआ ट्रक, तीन बार पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : सीधी बायपास पर बड़ा हादसा: साइकिल सवार को बचाते हुए बेकाबू हुआ ट्रक, तीन बार पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल

Sidhi news : सीधी जिले की थोक सब्जी मंडी के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है जब एक तेज रफ्तार ट्रक सिंगरौली की ओर से सीधी की तरफ आ रहा था। बायपास मार्ग पर अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और तीन बार लुढ़कता हुआ खाई में जा गिरा।

टक्कर तो टली, लेकिन ट्रक की स्थिति बेहद भयावह हो गई। हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति काफी तेज थी और सामने अचानक साइकिल सवार आने से ड्राइवर को नियंत्रण खोना पड़ा।

थाना प्रभारी कोतवाली कन्हैया सिँह बघेल ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर ट्रक को क्रेन की सहायता से हटवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फिलहाल घायल ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। उसका नाम और पता नहीं चल पाया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn