---Advertisement---

Sidhi news:हादसा और रफ़्तार के बाद हुई मौत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news : हादसा, रफ्तार, मौत

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर ही मौत

 

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे में जान गंवाने वाला युवक धीरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, ग्राम ऐठी का रहने वाला था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

कुसमी थाना प्रभारी एसआई कप्तान सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn