News E 7 Live

Type and hit Enter to search

  • होम
  • नेशनल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • रोचक तथ्य
News E 7 Live
  • होम
  • नेशनल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • कारोबार
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • रोचक तथ्य
20250710 181333 News E 7 Live
Madhya Pradesh

Mauganj news:बेल्ट में फंसा पल्लू बना काल, सेंगरवार कुर्मियान गांव में महिला की चक्की में फंसकर दर्दनाक मौत

Manoj Shukla
Manoj Shukla
July 10, 2025, 6:18 PM 2 Mins Read
1 Views
0 Comments

Mauganj news : बेल्ट में फंसा पल्लू बना काल, सेंगरवार कुर्मियान गांव में महिला की चक्की में फंसकर दर्दनाक मौत, शरीर के हुए टुकड़े

Mauganj news : मऊगंज (नईगढ़ी)। बुधवार शाम नईगढ़ी थाना क्षेत्र के सेंगरवार कुर्मियान गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब 42 वर्षीय महिला रामरती देवी की आटा चक्की की बेल्ट में फंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर पलभर में टुकड़ों में बंट गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Mauganj news : प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रामरती देवी अपने पति रामनारायण पटेल के साथ वर्षों से आटा चक्की और तेल मिल का संचालन कर रही थी। रोजमर्रा की तरह बुधवार शाम करीब 6 बजे वह एक ग्राहक को तेल देने मशीन की ओर बढ़ी, तभी उसका पल्लू 15 हॉर्सपावर की चलती बेल्ट में फंस गया। बेल्ट की रफ्तार और ताकत इतनी तेज थी कि रामरती देवी संभल नहीं सकीं और कुछ ही सेकंड में मशीन में खिंचती चली गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनका शरीर मशीन की चपेट में आकर कई टुकड़ों में बंट चुका था।

चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और मशीन को बंद किया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक राकेश कुमार सिंह के अनुसार, शव के क्षत-विक्षत टुकड़ों को पोटली में बांधकर नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्चुरी भेजा गया। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतका रामरती देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं — तीन बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, वहीं शेष बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। आर्थिक हालात सुधारने के लिए पति-पत्नी मिलकर मेहनत कर रहे थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

Tags:

Mauganj newsMp newsRewa news

Share Article

Manoj Shukla
Follow Me Written By

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

Other Articles

Screenshot 20250710 154437.WhatsApp News E 7 Live
Previous

Sidhi news:गुरु पूर्णिमा पर आदिवासी अंचल टमसार में भव्य कार्यक्रम, वृक्षारोपण-सम्मान-वितरण से सजी रही संस्कृति

20250710 211623 News E 7 Live
Next

मध्यप्रदेश में उप निरीक्षकों का बड़ा तबादला, 54 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना

Next
20250710 211623 News E 7 Live
July 10, 2025, 9:41 PM

मध्यप्रदेश में उप निरीक्षकों का बड़ा तबादला, 54 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना

Previous
July 10, 2025, 3:49 PM

Sidhi news:गुरु पूर्णिमा पर आदिवासी अंचल टमसार में भव्य कार्यक्रम, वृक्षारोपण-सम्मान-वितरण से सजी रही संस्कृति

Screenshot 20250710 154437.WhatsApp News E 7 Live

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Right Reserved!