---Advertisement---

Mp news:होनहार बेटियों को मिलेगा सम्मान, 1 लाख तक की राशि से बढ़ेगा हौसला

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप: होनहार बेटियों को मिलेगा सम्मान, 1 लाख तक की राशि से बढ़ेगा हौसला

 

Mp news : भोपाल। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 सिर्फ खबरें दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने सामाजिक सरोकारों को निभाने में भी हमेशा आगे रहा है। समय-समय पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों के जरिए यह चैनल अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करता आया है। इन्हीं प्रयासों की श्रृंखला में एक खास पहल है स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य है प्रदेश की मेधावी बेटियों का मनोबल बढ़ाना और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाना।

प्रदेश की टॉपर बेटियों को मिलेगा बड़ा सम्मान

Mp news : हर साल की तरह इस वर्ष भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, उनकी उपलब्धि में सहयोगी रहे स्कूल को भी 1 लाख रुपए का सम्मान मिलेगा। इसके अलावा, जिले की प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए की राशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

11 अगस्त को भोपाल में होगा भव्य आयोजन

यह गौरवपूर्ण समारोह 11 अगस्त को भोपाल के कोर्टयाड बाय मैरियट होटल में आयोजित किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर की मेधावी छात्राएं, उनके परिजन, शिक्षा जगत से जुड़े लोग और प्रदेश के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री और कई दिग्गज होंगे मौजूद

इस वर्ष के समारोह की विशेषता यह है कि इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही गोयल ग्रुप के चेयरमेन सुरेश गोयल, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग भी इस अवसर पर शामिल होकर मेधावी बेटियों का हौसला बढ़ाएंगे।

बेटियों की प्रेरक सफलता की कहानियां

कार्यक्रम के दौरान उन बेटियों की कहानियां भी साझा की जाएंगी, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से सफलता हासिल की। इस पहल का उद्देश्य न केवल उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है, बल्कि समाज में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूत करना है।

IBC24 के मैनेजिंग एडिटर प्रवीण दुबे ने बताया कि यह स्कॉलरशिप सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है, जो आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने और नए आयाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn