---Advertisement---

Mp news:मां की ममता अमर,तीज से लौटते समय दर्दनाक हादसा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:मां की ममता अमर – तीज से लौटते समय दर्दनाक हादसा

Mp news : मऊगंज जिले में तीज का पर्व इस बार खुशियों की बजाय मातम की खबर छोड़ गया। मंगलवार शाम एक परिवार जब मौहई मेले से घर लौट रहा था, तभी गोदरी पहाड़ी गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। ऑटो पलटने से 25 वर्षीय सुमन साकेत की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि सुमन की गोद में तीन माह का मासूम सुरक्षित बच गया। मां ने आखिरी क्षण तक बच्चे को सीने से लगाकर उसकी जिंदगी को सुरक्षित कर लिया, लेकिन खुद दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गईं।

तीज मेले से लौट रहे थे सभी

Mp news : शिलपरी गांव निवासी सुमन साकेत अपने मायके, मऊगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ी निरपति सिंह गांव आई हुई थीं। तीज के अवसर पर वह अपनी भाभी ममता साकेत और बच्चों के साथ रतनगवां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में लगने वाले प्रसिद्ध मौहई मेले में शामिल हुई थीं। दिनभर हंसी-खुशी में समय बिताने के बाद शाम को सभी लोग ऑटो में सवार होकर लौट रहे थे।

अचानक पलटा ऑटो

जैसे ही ऑटो गोदरी पहाड़ी गांव के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया। सुमन, ममता और छोटे बच्चे ऑटो के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़कर सभी को बाहर निकाला और मऊगंज सिविल अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं ममता साकेत (30), रिया (10) और कार्तिक (5) घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

मां ने जान देकर बचाया बच्चा

अस्पताल में जो दृश्य सामने आया उसने हर किसी को भावुक कर दिया। सुमन अपनी आखिरी सांस तक तीन माह के मासूम को सीने से लगाए रहीं। बच्चा सुरक्षित बच गया, उसे खरोंच तक नहीं आई। मासूम मां के बिना अस्पताल में एक ओर अकेला पड़ा था और अपनी निगाहों से मां को ढूंढ़ रहा था। यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, हर ओर मातम छा गया। तीज का पर्व जो उत्साह और उमंग से मनाया जाता है, इस हादसे ने गमगीन बना दिया। ग्रामीणों की जुबान पर सिर्फ यही बात थी – “मां ने बच्चे को बचा लिया, लेकिन अब मासूम मां के बिना कैसे पल-बढ़ेगा?”

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 10 किलोमीटर तक पीछा, फिर छेड़खानी,सेमरिया में मनचलों की दबंगई पर टूटा गुस्सा
10 किलोमीटर तक पीछा, फिर छेड़खानी,सेमरिया में मनचलों की दबंगई पर टूटा गुस्सा

10 किलोमीटर तक पीछा, फिर छेड़खानी,सेमरिया में मनचलों की दबंगई पर टूटा गुस्सा, छात्राओं...

Share & Earn