---Advertisement---

Sidhi news:शिवसेना का वन विभाग पर बड़ा हमला — टोल फ्री नंबर चालू करो, जंगल-वन्यजीव बचाओ !

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:वन विभाग की नींद टूटी तो बचेंगे जंगल – शिवसेना

Sidhi news:20 साल से बाउंड्री वॉल अधूरी, करोड़ों की राशि गायब – शिवसेना का बड़ा खुलासा

Sidhi news:जंगल लूट, पत्थर तस्करी और टोल फ्री बंद – शिवसेना का वन विभाग पर वार

Sidhi news:सीधी: शिवसेना इकाई सीधी ने मुख्य वन अधिकारी के नाम उप वन मंडल अधिकारी को पत्र सौंपकर जिले में लगातार बढ़ रही अवैध कटाई, लकड़ी व पत्थरों की तस्करी और वन्यजीवों पर खतरे के मुद्दे पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि वन विभाग का टोल फ्री नंबर वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे जंगल किनारे बसे ग्रामीण सर्पदंश, वन्यजीव हमले और आपात स्थितियों में तत्काल मदद से वंचित हो जाते हैं।

Sidhi news:संगठन ने चेतावनी दी है कि कठौतहा, रामपुर, बघवार, चौफाल, गांधीग्राम, सिरसी, भाठा, बहरी रेंज, पड़रिया, दादरी, लुरघुटी जैसे क्षेत्रों में रातभर तस्कर सक्रिय रहते हैं और लकड़ी के साथ-साथ पहाड़ तोड़कर पत्थरों की अवैध ढुलाई कर रहे हैं।

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार को दी गई जमीन के एवज में कैंपा मद से करोड़ों की राशि बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए दी गई थी, लेकिन 20 साल बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है और पैसे का कोई हिसाब नहीं है।

शिवसेना ने मांग की है कि:

1️⃣ टोल फ्री नंबर तुरंत चालू कर 24 घंटे संचालित हो।

2️⃣ अल्ट्राटेक फैक्ट्री की जमीन और कैंपा राशि की जांच हो।

3️⃣ अवैध कटाई-तस्करी रोकने विशेष गश्ती दल बनाए जाएं।

4️⃣ पत्थर खनन पर कड़ी कार्यवाही हो।

5️⃣ ग्रामीणों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

Sidhi Madhya:शिवसेना ने कहा है कि अगर वन विभाग ने इस गंभीर विषय पर तुरंत कार्यवाही नहीं की, तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे संभाग संयोजक संत कुमार केवट संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, युवा जिला संयोजक आकाश परांडे सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मेरे प्रिय...

Share & Earn