---Advertisement---

Sidhi news:जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 203 आवेदकों की समस्याएं

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 203 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा शीघ्र और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए।

Sidhi news:सीईओ ने कहा कि जिन आवेदनों में समय-सीमा निर्धारित है, उन्हें विभागीय अधिकारी प्राथमिकता से लेकर तत्काल समाधान सुनिश्चित करें और हितग्राही को सूचना देना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्यवाही की जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और जनपद पंचायतों के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

---Advertisement---
Share & Earn