---Advertisement---

Sidhi news:नपा अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा,अध्यक्ष के ससुर की नपा में उपस्थिति को लेकर जताया कड़ा विरोध 

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कर्मचारियों ने लगाया था अध्यक्ष एवं उनके ससुर पर शोषण का आरोप

Sidhi news:सीधी: नगर पालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा एवं उनके ससुर एडवोकेट विनोद वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के खिलाफ अब नपा कर्मचारियों के बाद पार्षदों ने भी मोर्चा खोल दिया है। आज गुरुवार को नगर पालिका परिषद सीधी की नेता प्रतिपक्ष पार्षद पूनम सोनी के साथ भाजपा पार्षदों ने मीडिया से बातचीत कर नपा अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा एवं उनके ससुर एडवोकेट विनोद वर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है। पूनम ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी हमेशा अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहते हैं लेकिन अध्यक्ष एवं उनके ससुर द्वारा अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाया जाता है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बहुत हो गया, अगर अब अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा के ससुर एडवोकेट विनोद वर्मा नगर पालिका में आए तो खैर नहीं, अब हम लोग ईंट का जवाब पत्थर से देंगें।

अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Sidhi news:गत दिनों अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा द्वारा जारी किए वीडियो में पूरी नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके जवाब भाजपा पार्षद पूनम सोनी ने मीडिया से कहा कि तीन साल से यह परिषद चल रही है, तब अध्यक्ष को भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा था और अब जब कर्मचारी भाई भ्रष्टाचार का विरोध करने लगे तो उन्हें पूरी नगर पालिका भ्रष्ट दिखाई दे रही है। श्रीमती पूनम सोनी ने कहा कि कर्मचारी हमेशा नगर की व्यवस्था में जुटे रहते हैं और उनके काम में बाधा डालने का काम अध्यक्ष एवं उनके ससुर द्वारा किया जाता है। लेकिन अब यह बता दूं कि हमारे कर्मचारियों के साथ अगर अभद्र व्यवहार किया जाता है तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा।

नेतृत्वहीन व्यक्ति के हाथों अध्यक्ष की कमान

Sidhi news:वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद बाबूलाल कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया है जो स्वयं निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं, नेतृत्व की क्षमता जिसके अंदर नहीं थी उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए थी। श्री कुशवाहा ने कहा कि अध्यक्ष एवं उनके गुर्गे तथा रिश्तेदारों सगे संबंधियों द्वारा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भाइयों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता हैं जो उचित नहीं हैं। मानवता भी कहती हैं कि हम सब प्रेम पूर्वक व्यवहार करते हुए समाजसेवा करें, लेकिन अध्यक्ष एवं उनके गुर्गों द्वारा मानवता खो दी गई है।

भर्ती में भी मनमानी के आरोप

Sidhi news:मीडिया से बातचीत के दौरान सोनवाती जायसवाल पार्षद एवं जमुना कोल तथा शुभा देवी कोल ने कहा कि नगर पालिका परिषद सीधी में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर गत बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि एक माह के भीतर नए सिरे से भर्ती बुलाई जाएगी, लेकिन बैठक में कुछ और बोला जाता हैं और उसके बाद मनमानी तरीके से कुछ और लिखा जाता हैं। सभी ने कहा कि जब एक माह का समय लिया गया था तो किसके कहने पर आठ माह का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया। आगमी 10 तारीख को आयोजित होने जा रही बैठक में अब तक की गई मनमानी को बिंदुवार उजागर किया जाएगा। पार्षद आनंद परियानी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान
गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान

गांव-गांव चौपाल, घर के पास समाधान,8-9 अप्रैल को सिहावल क्षेत्र में विशेष अभियान हटवा,...

Share & Earn