संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान मुस्कान के तहत, आधुनिक तकनीक और पारंपरिक पुलिसिंग के बेजोड़ तालमेल से चौकी खड्डी (थाना रामपुर नैकिन) पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को महाराष्ट्र के नासिक से दस्तयाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 18 अक्टूबर 2025 को हुए इस अपहरण ने परिवार को तोड़ कर रख दिया था।

घटनाक्रम:

Sidhi news:पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ‘डिजिटल फुटप्रिंट’ और तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से लोकेशन नासिक (महाराष्ट्र) ट्रेस हुई। पुलिस की विशेष टीम ने शंकर नगर, नासिक में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और किशोरी को एक असुरक्षित माहौल से बाहर निकाला।

भावुक पल:

Sidhi news:बरामदगी के बाद जब बेटी अपने घर लौटी, तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता ने बताया कि वे हर पल अपनी बच्ची की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। पुलिस को धन्यवाद देते हुए पिता ने रुंधे गले से कहा, “आज पुलिस ने सिर्फ मेरी बेटी नहीं, बल्कि मेरे पूरे परिवार की इज्जत और जान बचा ली है।” पुलिस ने बच्ची को एक अंधकारमय भविष्य की ओर जाने से वक्त रहते बचा लिया।

पुलिस टीम:

इस सटीक ऑपरेशन का नेतृत्व चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत ने किया, जिसमें आरक्षक रविंद्र सिंह और टीम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी नें कहा

Sidhi news:”तकनीक आज पुलिसिंग का सबसे बड़ा हथियार है। हम गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए हर संभव डिजिटल और मानवीय संसाधन का उपयोग कर रहे हैं। नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है, और उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।”