Sidhinews:शहीद अनिल कप के चौथे मुकाबले में रायपुर ने उमरिया को हराया
खण्ड प्रशासकों की उपस्थिती मे खेला गया चौथा मैच
संजय सिंह मझौली
Sidhinews:शहीद अनिल सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच 20 जनवरी को रायपुर और उमरिया के मध्य खेला गया जिसमें रायपुर ने 7 विकेट से जीत हासिल की।चौथे मैच में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी मझौली आर पी त्रिपाठी रहे वहीं अध्यक्षता चन्द्रकांत सिंह प्रबंधक आजीविका मिशन मझौली किए।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मड़वास तहसीलदार राजेश पारस, नायब तहसीलदार धन कुमार टोप्पो, गणेश चन्द्रवंशी प्रशासक एवं सी ई ओ सहकारिता सीधी,आर्यमन जैन कापरेटिव इस्पेटर सीधी मंचासीन रहे।वहीं दर्शक दीर्घा में प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह (कन्हाई), लवकेश सिंह,बृजेन्द्र सिंह,संजीव सिंह संजू, सुनील सिंह,प्रदीप सिंह,अजय तोमर,अरुण सिंह,अतुल सिंह सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा शहीद अनिल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। एवं अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।टॉस रायपुर के कप्तान ने जीत कर उमरिया टीम को बल्लेवाजी करने का आमन्त्रण दिया जिसमें उमरिया की टीम पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में रायपुर की कसी हुई गेंदवाजी के सामने महज 88 रनों पर ही ढेर हो गई।
उमरिया की तरफ से सनी तिवारी ने सबसे ज्यादा 24 रनों की पारी खेली वहीं गोलू व शनी परस्ते ने 16-16 रनों की पारी खेली।वहीं रायपुर की तरफ से बॉलिंग में पृथ्वी पाण्डेय व सुभम सेन ने 3-3 व कुलदीप ने 2 एवं प्रिन्स व अमन को 1-1 विकेट मिला।
बाद में 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर की टीम 11:1ओवर में ही 89 रन बनाकर मैच 7 विकटों से अपनी झोली में डाल लिया। रायपुर की तरफ से बैटिंग में सबसे ज्यादा 36 रन पृथ्वी ने व लोहा ने 26 रनों का योगदान दिया।उमरिया की तरफ से राकेश ने 2 व शनी परस्ते ने 1 विकेट लिया।मैच मे रायपुर के खिलाड़ी पृथ्वी को आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया जिन्होंने 36 रनों की तेज पारी के साथ तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
Sidhinews:एम्पायर की भूमिका में संजय तोमर,सुधीर सिंह रहे वहीं रेफरी दिलीप कुमार गुप्ता रहे।स्कोरर टीम में कार्तिकेय सिंह ऑनलाइन स्कोरर,अर्जुन सिंह व शिवराज रावत मेंन स्कोरर रहे।कमेंटेटर व उद्घोषक देवेंद्र सिंह के साथ शैलेंद्र सिंह व युवराज सिंह रहे।कल का मैच उमरिया व शहड़ोल के बीच खेला जायेगा।
