Sidhinews:बसंत पंचमी पर खोडगानाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।
Sidhinews:बसंत पंचमी के मौके पर सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत कुसमी मुख्यालय से 8किलोमीटर दूरी कोडार ग्राम पंचायत के नौढिया देवार्थ से लगे खोडगानाथ धाम जहां भगवान शिव कच्छप रूप पर पेड़ के नीचे विराजमान हैं काफी प्रचानी समय से आस्था का केन्द्र रहा है।यहां बसंत पंचमी के दिन लोगों को भीड़ सुबह से देखी गई लोग पहुंच कर भगवान भोले शंकर की आराधना करते हुए आशीर्वाद लेते देखे गये। खोडगानाथधाम मंदिर की बात करें तो यहां शिव की पूजा बेहद खास मानी जाती है क्योंकि यहां सिर्फ शिव पूजा ही नहीं यहां भगवान शिव का तिलक महोत्सव करके आयोजित किया जाता है।और भण्डारा प्रसाद भी मिलता है।
Sidhinews:श्रद्धालु करते हैं शिव का जलाभिषेक
बसंत पंचमी के दिन खोडगानाथ धाम मंदिर में सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं और तिलक उत्सव मनाने के बाद आपस में प्रसाद मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाते देखें गये हैं.
बसंत पंचमी के दिन आस्था का सैलाब
खोडगानाथ भगवान शिव के कच्छप रूप के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह देखा गया। लोग बताते हैं कि सुबह से ही मंदिर में काफी भीड़ थी. लोग सुबह से ही लाइन लगाकर शिव को जल चढ़ाने के लिए उत्सुक देखें गये और परिवारजनों के बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद लेते देखे गये हैं।
हर भक्त की होती है मनोकामना पूरी
मंदिर में पहुंच रहे लोगों ने बताया आज का दिन बेहद खास है. बसंत पंचमी के दिन जो भी श्रद्धालु, भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं, उसकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है।

