Sidhi news:रायपुर से जीत कर रीवा का अनिल कप के फाइनल में प्रवेश
ए डी जे देवसर के मुख्यआतिथ्य में खेला गया मैच,रीवा व धनपुरी अनिल कप के फाइनल में
संजय सिंह मझौली
Sidhi news:अनिल कप सीजन 9 का दूसरा सेमीफाइनल 24 जनवरी को रीवा व रायपुर के बीच खेला गया।दूसरे सेमीफाइनल में मुख्य अतिथि रहे देवसर ए डी जे उमेश चन्द्र सोनी वहीं अध्यक्षता में पुष्पराज सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष सिंह बघेल बघेला हैरिटेज के संचालक मंचासीन रहे।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा शहीद अनिल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया।एवं अतिथियों द्वारा दोनों टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया।टॉस रीवा के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेवाजी करने का फैसला किया जिसमें रीवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 18.5 ओवरों में 125 रनों पर ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई।रीवा की तरफ से सबसे ज्यादा 31 रन भइयन ने बनाएं वहीं सचिन ने 30 रनों का योगदान दिया।
वहीं रायपुर की तरफ से बॉलिंग में सागर व लवकुश ने 2-2 वहीं प्रिंस व सुभम को 1-1 विकेट मिला जबकि 3 खिलाड़ी रन आउट हुए।बाद में 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर की टीम 17.4 ओवर में 104 रनों पर सिमट गई व उसे 21 रनों की हार झेलनी पड़ी।
Sidhi news:रायपुर की तरफ से सबसे ज्यादा 37 रन पृथ्वी ने बनाए वहीं लोहा सिंह ने 30 रनों की पारी खेली।रीवा की तरफ से राम सिंह व गोलू चौबे को 3-3 जबकि सचिन व बृजबिहारी को 2-2 विकेट मिले।मैच मे रीवा के खिलाड़ी राम सिंह को आयोजन समिति द्वारा मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया ।
एम्पायर की भूमिका में संजय तोमर,सुधीर सिंह रहे वहीं रेफरी दिलीप कुमार गुप्ता रहे।स्कोरर टीम में कार्तिकेय सिंह ऑनलाइन स्कोरर,अर्जुन सिंह व शिवराज रावत मेंन स्कोरर रहे।कमेंटेटर व उद्घोषक देवेंद्र सिंह के साथ शैलेंद्र सिंह व युवराज सिंह रहे।कल का फाइनल मैच रीवा व धनपुरी के बीच क्षेत्रिय विधायक की उपस्थिती में खेला जायेगा।

