---Advertisement---

नकली बीड़ी के बाद अब नकली मसाले, बिरसिंहपुर पाली के बाजार पर उठे सवाल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

नकली बीड़ी के बाद अब नकली मसाले, बिरसिंहपुर पाली के बाजार पर उठे सवाल

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में इन दिनों नकली गरम मसाले की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर के कई किराना प्रतिष्ठानों पर ऐसे मसाले बिकने की बात सामने आ रही है, जिनकी पैकिंग और ब्रांडिंग इतनी चतुराई से की गई है कि वे पहली नजर में पूरी तरह असली प्रतीत होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैकेट, रंग, नाम और डिजाइन सब कुछ नामी कंपनियों जैसा है, लेकिन गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नकली बीड़ी के बाद अब नकली मसाले की चर्चा ने व्यापारिक नैतिकता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ व्यापारी अधिक मुनाफे के लालच में सस्ते और घटिया सामग्री से बने मसाले बेच रहे हैं। इन मसालों के सेवन से स्वाद तो खराब हो ही रहा है, साथ ही सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इन मसालों की पैकिंग इतनी पेशेवर है कि आम ग्राहक आसानी से धोखा खा जाता है। बावजूद कुछ व्यापारी इन्हें धड़ल्ले से बेच रहे हैं। चर्चा है कि बाहर से सस्ते दामों पर माल मंगवाकर स्थानीय बाजार में ऊंचे दामों पर खपाया जा रहा है।

नगर के जिम्मेदार व्यापारियों का कहना है कि ऐसे तत्व पूरे बाजार की छवि खराब कर रहे हैं। ईमानदारी से व्यापार करने वालों को भी शक की नजर से देखा जाने लगा है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रहे मसालों की सघन जांच की जाए, सैंपल लेकर लैब टेस्ट कराए जाएं और दोषी व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो नकली मसालों का यह खेल न केवल उपभोक्ताओं की सेहत को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि पूरे व्यापारिक भरोसे को भी गहरा झटका देगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी को मिला नया कलेक्टर,जन-सुनवाई के लिए मशहूर IAS विकास मिश्रा को मिली कमान
सीधी को मिला नया कलेक्टर,जन-सुनवाई के लिए मशहूर IAS विकास मिश्रा को मिली कमान

सीधी को मिला नया कलेक्टर,जन-सुनवाई के लिए मशहूर IAS विकास मिश्रा को मिली कमान,...

Share & Earn