---Advertisement---

Sidhi के सिहावल bmo को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Sidhi में स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोकायुक्त का प्रहार,मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत लेते बीएमओ डॉक्टर स्वतंत्र पटेल रंगे हाथ गिरफ्तार

Sidhi जिले के सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अमिहिया में शनिवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएमओ डॉक्टर स्वतंत्र पटेल को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसने निजी क्लीनिक पर छापा मारकर आरोपी डॉक्टर को धर दबोचा। इस कार्रवाई से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हो गया है।

मामला मऊगंज जिले के पाती गांव निवासी अंकित शुक्ला से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अंकित शुक्ला के साथ करीब एक माह पूर्व अमिलिया क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। मारपीट के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिकल परीक्षण और रिपोर्ट की आवश्यकता पड़ी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के लिए अंकित को लगातार भटकना पड़ा। आरोप है कि Sidhi जिले के बीएमओ डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने मेडिकल रिपोर्ट में “गहरा घाव” लिखने के एवज में ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित द्वारा लगातार गुहार लगाने के बाद सौदा ₹5,000 में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे प्रकरण का सत्यापन किया, जो सही पाया गया। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने डॉक्टर स्वतंत्र पटेल को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर को सीधी जिले के सर्किट हाउस लाया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत की पूरी तरह से जांच और सत्यापन के बाद ही कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में 12 सदस्यीय टीम शामिल थी और सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की गईं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान
सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान

सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी...

Share & Earn