Sidhi news:सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ौना में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक MP 53 GA 3326 ने स्कूटी क्रमांक MP 53 MJ 3674 को जोरदार टक्कर मारी। हादसा बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे का बताया जा रहा है। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
Sidhi news:घायल युवक की पहचान कुश द्विवेदी (28 वर्ष) पिता रामकुमार द्विवेदी, निवासी बढ़ौना के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कमर्जी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
