सीधी में बदला स्वतंत्रता दिवस का अंदाज! मंच पर दिखे वो चेहरे

सीधी में बदला स्वतंत्रता दिवस का अंदाज! मंच पर दिखे वो चेहरे, जिन्हें अक्सर मिलती है सिर्फ जिम्मेदारियां,71 खास मेहमानों का हुआ सम्मान

सीधी में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह सिर्फ देशभक्ति के रंग में ही नहीं, बल्कि सम्मान और मानता के संदेश के साथ भी खास रहा।

समारोह में समाज के उन लोगों को विशेष अतिथि बनाया गया, जो आमतौर पर सरकारी कार्यक्रमों में मंच से दूर नजर आते हैं। इनमें मजदूर, सफाईकर्मी और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल रहे। कुल 71 विशिष्ट अतिथियों को समारोह में सम्मानित किया गया।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ना और यह संदेश देना रहा कि देश के विकास में योगदान देने वाला हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है।

समारोह में इन अतिथियों को विशेष महत्व दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच हुई यह पहल सीधी में चर्चा का विषय बनी और इसे सामाजिक समावेश की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

आपको प्रशासन की यह पहल कैसी लगी? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

Leave a Comment