---Advertisement---

तेज रफ्तार कार पुल की दीवार से टकराकर दो भागों में बंटी, तीन की मौत, एक गंभीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार कार पुल की दीवार से टकराकर दो भागों में बंटी, तीन की मौत, एक गंभीर

राजकोट (गुजरात) : गुजरात के राजकोट में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए.

बताया जाता है कि कार सुबह जेतलसर जंक्शन रेलवे पुल पार कर ही थी, इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पुल से टकरा गई. कार की स्पीड इतनी तेज थी की कार पुल की दीवार और डिवाइडर से टकराने के बाद कुछ ही सेकंड में दो भागों में बंट गई. कार में युवती समेत चार युवक जूनागढ़ महाशिवरात्रि मेले से सफेद कार में सवार होकर जेतपुर की ओर जा रहे थे.

IMG 20260216 WA0005 News E 7 Live

हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया

हादसा इतना भयानक था कि कार के टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस ने तुरंत पहुंचकर खुलवाया.

कार में सवार चार लोगों में से नवागढ़ निवासी 20 साल के अरुण प्रफुल्लभाई वाला और रायडी गांव निवासी 21 साल की मुस्कानबेन हरेशभाई बागड़ा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार दो और युवक जयदीप किशोरभाई चौहान और अमिश (अमित) चनाभाई परमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत इलाज के लिए जूनागढ़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान जयदीप किशोरभाई चौहान की भी मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई. वहीं अमिश परमार की हालत भी गंभीर है.

घटना की पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही जेतपुर के डिप्टी एसपी रोहित डोडिया और तालुका पुलिस मौके पर पहुंच गए. शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह ‘ओवरस्पीड’ लग रही है. चूंकि कार सीधे पुल की प्रोटेक्शन दीवार से टकराई और किसी दूसरी गाड़ी से कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ, इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि ड्राइवर का स्टीयरिंग व्हील से कंट्रोल खो गया और यह हादसा हुआ.

IMG 20260216 WA0006 News E 7 Live

फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से कार के मलबे को हटाकर सड़क साफ कराई. वहीं सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जेतपुर सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच कर रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रीलबाज़ी का खौफनाक अंत,120 की रफ्तार, हाथ में पिस्टल लाइटर और पलक झपकते बुझ गए 3 घरों के चिराग
रीलबाज़ी का खौफनाक अंत,120 की रफ्तार, हाथ में पिस्टल लाइटर और पलक झपकते बुझ गए 3 घरों के चिराग

रीलबाज़ी का खौफनाक अंत,120 की रफ्तार, हाथ में पिस्टल लाइटर और पलक झपकते बुझ...

Share & Earn