---Advertisement---

आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज

भोपाल। आज से राज्य विधान सभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र 6 मार्च तक चलेगा और इसमें मोहन यादव सरकार की विकास यात्रा पर फोकस रहेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से होगी, जिसमें वे मोहन सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और विकास की गाथा गिनाएंगे।

इस बजट सत्र में कुल 12 बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है। सदन में विधायकों ने 3478 प्रश्नों की सूचना दी है, साथ ही 236 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प पेश होने वाले हैं। शून्य काल में 83 सवाल उठाए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण तारीख 18 फरवरी है, जब उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। खास बात यह है कि इस बार बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा और डिजिटल माध्यम से सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

लेकिन सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। कांग्रेस ने आज शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के भोपाल स्थित आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। विपक्ष के मुख्य एजेंडे में इंदौर का दूषित पानी कांड और छिंदवाड़ा का कफ सिरप कांड शामिल हैं, जहां हाल ही में कई मौतें हुई हैं और जनता में आक्रोश है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn