---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस घटना में बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है या घटना दो बाइकों की सामने से जोरदार टक्कर होने की वजह से घटित हुई है. जिसमें एक बाइक पर 3 लोग सवार थे और दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति. लेकिन इस घटना में पहले बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना में बाप बेटे और रिश्तेदार की मौत

मरने वाले बाप, बेटा और एक रिश्तेदार थे जो किसी रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे. ये घटना तब हुई जब सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई. दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल है जिसका इलाज जारी है. यह भीषण घटना रविवार की शाम 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है.

कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम हुमनाडाड की घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र के कूंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम हुमनाडाड में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब एक सड़क हादसे में 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक जगन्नाथ सिंह 55 वर्ष, मृतक लालदेव सिंह 25 वर्ष एवं मृतक तेजबली सिंह 50 वर्ष, जो आपस में पिता पुत्र एवं साधु भाई बताई जा रहे थे. अपने रिश्तेदार के घर से रविवार की शाम को 7 बजे के लगभग वे अपने घर की ओर जा रहे थे तभी हुमनाडाड में सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई और इस घटना में पहली बाइक पर सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

दूसरी बाइक पर सवार अरविंद केवट उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज जारी है, घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीओपी जियावन, गायत्री तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn