Sidhi news:शिकायतों के समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश
Sidhi news:सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा समय-सीमा (टीएल) पत्रों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों, सीएस वीडियो कॉन्फ्रेंस के एजेंडा बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा, ई-ऑफिस अपडेटेशन तथा “संकल्प से समाधान” अभियान की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
Sidhi news :बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सोलंकी ने विभागवार टीएल प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में प्राप्त होने वाले पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
Sidhi news:सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का संतोषजनक निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए फील्ड स्तर पर सत्यापन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Sidhi news:सीएस वीसी के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही कर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। ई-ऑफिस प्रणाली के अपडेटेशन की समीक्षा करते हुए सीईओ ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं गति लाने के लिए ई-ऑफिस का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। लंबित फाइलों का त्वरित निस्तारण कर डिजिटल प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाए।
“संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की भी विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें तथा मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाएं।
Sidhi news:बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी सिहावल श्रीमती प्रिया पाठक, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियल सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


