---Advertisement---

Sidhi news:जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक में मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:मादक फसलों की अवैध खेती रोकने विभागों को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

Sidhi news:सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sidhi news:बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के संबंध में विभागों के बीच तत्काल सूचना आदान-प्रदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग, वन विभाग एवं कृषि विभाग संयुक्त रूप से जिले में अफीम, गांजा, भांग आदि मादक फसलों की अवैध खेती पर सतत निगरानी रखें। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोहों, व्यक्तियों एवं उनके सदस्यों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

Sidhi news:उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाए जाएं। इस कार्य को पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से संचालित किया जाए। मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अधिकाधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा कृषि एवं वन विभाग द्वारा वैकल्पिक फसल एवं विकास कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को प्रेरित किया जाए।

Sidhi news:बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिले के मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, झोलाछाप (बिना लाइसेंस चिकित्सक) एवं शासकीय आपूर्ति केंद्रों में प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक एवं गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए। स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित उपखंड अधिकारी इस संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा सुनिश्चित करें।

Sidhi news :बैठक में संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, सिहावल सुश्री प्रिया पाठक, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियल सिंह यादव सहित विभिन्न जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Share & Earn