शहडोल और उमरिया में राजस्व अमले में बड़ा फेरबदल, आरआई के तबादले, नायब तहसीलदार के प्रभार और पदोन्नति से बदला प्रशासनिक समीकरण
पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक पैमाने पर एक सूची जारी की गई है जहां कुल मिलाकर 119 लोग शामिल हैं जो आर आई पद में थे और अब उन्हें नायब तहसीलदार के पद में पदस्थ कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के शहडोल और उमरिया जिलों में राजस्व विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्व निरीक्षकों (आरआई) के तबादलों, नायब तहसीलदार के प्रभार और पदोन्नति से जुड़े आदेश जारी किए हैं। इस निर्णय से दोनों जिलों के राजस्व अमले में नई कार्यगत संरचना देखने को मिलेगी। विभागीय आदेश के अनुसार कई आरआई को कार्यवाहक नायब तहसीलदार के रूप में प्रभार दिया गया है, वहीं विभिन्न जिलों के बीच स्थानांतरण भी किए गए हैं।
एमपी के शहडोल जिले से जुड़े प्रमुख बदलावों में आरआई मनोज कुमार तिवारी का तबादला शहडोल से सीधी कर दिया गया है। इस कदम को प्रशासनिक जरूरतों और कार्य-प्रवाह के संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा शहडोल से अन्य अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उमरिया जिले में भी समानांतर रूप से बदलाव लागू किए गए हैं, जिससे राजस्व कार्यों के निष्पादन में गति और समन्वय बढ़ाने का उद्देश्य स्पष्ट होता है।
यह आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यवाहक नायब तहसीलदार के रूप में प्रभार ग्रहण करने वाले राजस्व निरीक्षक इस अवधि में वेतनमान या वरिष्ठता से संबंधित किसी अतिरिक्त दावे के पात्र नहीं होंगे। साथ ही, यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच या अन्य प्रकरण लंबित हैं, तो संबंधित प्राधिकरण को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वही विभाग ने यह भी रेखांकित किया है कि प्रभार अस्थायी व्यवस्था है और प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार इसे किसी भी समय बदला या निरस्त किया जा सकता है। पदोन्नति और प्रभार के दौरान अधिकारियों को नायब तहसीलदार स्तर के दायित्वों और आचरण नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
जहा स्थानीय प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को राजस्व कार्यों में दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। शहडोल और उमरिया दोनों जिलों में इस फेरबदल के बाद कार्य-संस्कृति और सेवा वितरण में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर भूमि अभिलेख, नामांतरण और राजस्व वसूली जैसे कार्यों में।


