---Advertisement---

30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई.

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा में लोकायुक्त ने 30 हजार की रिश्वत लेेते एक पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा है,

उज्जैन लोकायुक्त ने पटवारी को 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है,

40 हजार की मांगी थी रिश्वत

दरअसल, 16 फरवरी को आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर ने लोकायुक्त उज्जैन

से शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी, उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था, भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनन्द के नाम से करवाने के लिए वह हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण की एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की,

जिस मामले कि शिकायत आवेदक ने उज्जैन लोकायुक्त से की, जिसके बाद 18 फ़रवरी 2026 को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया,

फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn