---Advertisement---

अधर्म का नाश व धर्म की स्थापना हेतु होता है ईश्वर का अवतार–व्यासपीठ

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अधर्म का नाश व धर्म की स्थापना हेतु होता है ईश्वर का अवतार–व्यासपीठ

कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण अवतार में आया प्रसंग

संजय सिंह मझौली

जब जब इस धरती पर आसुरी शक्तियां एवं अधर्म का प्रभाव बढ़ा है तब उसे नष्ट करने के लिए ईश्वर विविध रूपों में इस धरती पर आता है और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करता है उक्त प्रसंग जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुआ नंबर 2 के ग्राम टेंकर में श्यामा जानकी प्रसाद तिवारी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पुराण यज्ञ के चौथे दिन भगवान कृष्ण के अवतार का वर्णन करते हुए व्यास पीठ से कथा वाचक रामनारायण प्रसाद पांडे द्वारा बताया गया। आगे कथा में बताया कि जब कंस के अत्याचार और अधर्म से मानव सृष्टि में त्राहि त्राहि मच गई लोग पूजा पाठ यज्ञ हवन करने से डरते थे और कंस स्वयं को भगवान से बढ़कर मान रहा था ऐसे में भगवान कृष्ण ने कारागार में जन्म लेकर अपनी लीला दिखाना शुरू कर दिए।

जहां उनके बाल रूप एवं नटखट स्वभाव का भाव भक्ति से वर्णन किया गया। कथा रूपी ज्ञान गंगा में क्षेत्रीय जन शामिल होकर कथा श्रवण कर रहे हैं।कथा का शुभारंभ 19 फरवरी 2026 को हुआ है एवं पूर्णाहुति 26 फरवरी व व्रतबंध,ब्राह्मण भोजन एवं भंडारा 27 फरवरी 2026 को निर्धारित है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn