---Advertisement---

बिना ताला तोड़े उड़ गए 4 कंप्यूटर, घुनघुटी स्कूल में इनसाइड गेम का शक, जांच में जुटी पुलिस

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

बिना ताला तोड़े उड़ गए 4 कंप्यूटर, घुनघुटी स्कूल में इनसाइड गेम का शक, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

मध्यप्रदेश में एक बार फिर हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुनघुटी से अज्ञात चोरों ने 4 कंप्यूटर पार कर दिए, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कमरे में कंप्यूटर रखे थे, उसका ताला टूटा हुआ नहीं मिला। इस पूरे मामले ने चोरी से ज्यादा अंदरूनी साजिश की आशंका को जन्म दे दिया है।

मामला अपराध क्रमांक 190/26 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस में दर्ज किया गया है। चोरी गए कंप्यूटरों की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार स्कूल में कुल 10 कंप्यूटर थे, जिनमें से 4 अचानक गायब मिले।

विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि वह मूल्यांकन कार्य के लिए उमरिया गए हुए थे। चार दिन बाद जब स्कूल स्टाफ वापस लौटा और संबंधित कक्ष को खोला गया, तो वहां से 4 कंप्यूटर गायब थे। हैरानी की बात यह रही कि कमरे का ताला पूरी तरह सुरक्षित था, उसमें किसी प्रकार की तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले।

प्राचार्य के अनुसार, जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत उमरिया से घुनघुटी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इस घटना के बाद स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है कि आखिर बिना ताला तोड़े चोरी कैसे हो गई।

वहीं इस मामले में घुनघुटी चौकी प्रभारी विजय सेन ने बताया कि दीनदयाल सिंह  जो स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह चोरी अंदर के किसी व्यक्ति की मिलीभगत से तो नहीं हुई। क्योंकि बिना ताला तोड़े इतनी आसानी से कंप्यूटर निकाल लेना कई सवाल खड़े करता है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ स्कूल स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि सरकारी संस्थानों में सुरक्षा के इंतजाम कितने कमजोर हैं। एमपी अजब है, सबसे गजब है की कहावत यहां एक बार फिर सटीक बैठती नजर आ रही है, जहां चोर ताला तोड़े बिना ही सामान ले उड़ते हैं और किसी को भनक तक नहीं लगती।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस रहस्यमयी चोरी का खुलासा हो सकेगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपद बनास हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपद बनास हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा

दर्दनाक अग्निकांड में तीन मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...

Share & Earn