---Advertisement---

AUSW vs INDW: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

AUSW vs INDW: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने मंगलवार को पहले वनडे मैच में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से मात दे दी है. 215 रन के छोटे से टारगेट को हासिल करके ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली. भारत के 214 रन पर आउट करने के बाद, मेजबान टीम ने कप्तान एलिसा हीली 50 और बेथ मूनी 76 के अर्धशतकों की मदद से आसानी से जीत हासिल कर ली.

भारतीय टीम 214 पर ऑलआउट

पहले बैटिंग करने उतरी भारत को शुरुआती ओवर में ही झटका लगा जब मेगन शुट्ट ने प्रतिका रावल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, और इसके तुरंत बाद शैफाली वर्मा के आउट होने से शुरुआती दबाव और बढ़ गया. स्मृति मंधाना ने मुश्किल दौर का सामना किया, कुछ मुश्किल पलों से गुजरने के बाद उन्होंने 58 रन बनाकर पारी को संभाला. इसके अलावा कप्तान ने हरमनप्रीत ने 53 और गौतम ने 43 रनों की पारी खेली. जिससे टीम का स्कोर 214 तक पहुंच सका. भारतीय टीम ने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 48.3 ओवर में ही ऑलआउट होगी.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर सबसे सफल गेंदबाज रहीं उन्होंने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा मेगन शुट्ट ने 9 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट ली.

ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत दर्ज की

215 रनों के जवाब में, हेली और फोएबे लिचफील्ड ने एक मजबूत नींव रखी. इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े, और पॉजिटिव स्ट्रोक्स के साथ इंडिया की नई गेंद के खतरे का सामना किया. हेली ने शानदार ड्राइविंग की और स्ट्राइक रोटेट करते हुए 69 गेंदों में 50 रन बनाए.

भारत ने थोड़ी देर के लिए वापसी की जब लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी ने जल्दी-जल्दी दो विकेट लिए, लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल को आउट करके चेज में थोड़ी अनिश्चितता पैदा कर दी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में गहराई सामने आई. मूनी ने हेली के साथ मिलकर मैच को संभाला, और दोनों ने एक मजबूत पार्टनरशिप की जिसने भारत की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया. मूनी ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. उसके बाद एनाबेल सदरलैंड 42 रन बनाकर नाबाद रहीं और मिडविकेट पर एक लंबा छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया संक्षिप्त स्कोर

भारत: 48.3 ओवर में 214/10

ऑस्ट्रेलिया: 38.2 ओवर में 217/4

नतीजा: भारत की 6 विकेट से हार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Rajasthan JJM : जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान
Rajasthan JJM : जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान

Rajasthan JJM : जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू करने वाला देश का...

Share & Earn