---Advertisement---

हाथियों और ओला-पानी से हुए नुकसान का मुआवजा तत्काल दें

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

हाथियों और ओला-पानी से हुए नुकसान का मुआवजा तत्काल दें

हाथियों को उनके पुराने स्थान पर पहुंचाने के उपाय भी करें

फसल और घरों को हुए नुकसान पर अजय सिंह ने चिंता व्यक्त की

सीधी, 25 फरवरी, 2026

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने सीधी जिले में हाथियों के आंतक और ओला वृष्टि से गरीब किसानों की फसल और घरों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन और शासन से अचानक आई इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर तत्काल मुआवजा दिये जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कलेक्टर से अपेक्षा की है कि वे स्वयं व्यक्तिगत रूचि लेकर उन स्थानों का दौरा करें और गांव वालों से बात करें जहां नुकसान हुआ है।

अजय सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को तो नहीं रोका जा सकता लेकिन जगली जानवरों के आतंक से होने वाले नुकसान को तो रोका जा सकता हैं। अभी तक वन विभाग का अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जब सीमावर्ती छत्तीसगढ़ राज्य से हाथी हमारे यहां घुस रहे थे तब वन विभाग ने अपनी ड्यूटी क्यों नहीं निभाई। अब जब विपदा सर पर आ गयी तब हाथियों से बिजली के खम्बों और तारों को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए बिजली की सप्लाई बंद की जा रही है। इससे परीक्षा देने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के आगे बिना तैयारी के पढ़ाई का संकट पैदा हो गया है। इस स्थिति में ग्रामीणों में और रोष व्याप्त होता जा रहा है।

अजय सिंह ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से कहा है कि वे सीधी जिले और सीमावर्ती छत्तीसगढ़ राज्य के वन अधिकारियों से बात कर वस्तुस्थिति का पता लगायें । साथ ही हाथियों को वापस पुराने स्थान पर पहुंचाने के लिए जो भी उपाय किये जाते हैं वे तत्काल करें, अन्यथा बहुत देर हो जायेगी और गरीब किसानों की फसल और घरों को भीषण नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn