---Advertisement---

सीधी जिले में हाथियों के आतंक के बाद अब मऊगंज जिले के खटखरी मे पहुचे हाथी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी जिले में हाथियों के आतंक के बाद अब मऊगंज जिले के खटखरी अंतर्गत बलभद्र गांव में हाथियों की दस्तक

सीधी से हाथियों का मूवमेंट, मऊगंज के बलभद्र गांव में दस्तक वन अमला और प्रशासन अलर्ट मोड पर

एमपी के सीधी जिले से हाथियों का दल आगे बढ़ते हुए मऊगंज जिले के बलभद्र गांव तक पहुंच गया है। देर शाम हाथियों की आमद की सूचना मिलते ही गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

वही जानकारी के मुताबिक, हाथियों का यह दल पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में मूवमेंट कर रहा था। जैसे ही इनके बलभद्र गांव की सीमा में प्रवेश की खबर मिली, वन अमले ने तत्काल निगरानी बढ़ा दी। ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में घरों से बाहर न निकलने और खेतों की ओर अकेले न जाने की हिदायत दी गई है।

जहा वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर रही है। जरूरत पड़ने पर आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।

गौरतलब है कि सीधी और मऊगंज जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले भी हाथियों का मूवमेंट देखा जा चुका है, जिससे फसलों को नुकसान और ग्रामीणों में भय का माहौल बनता रहा है।

जहा फिलहाल वन अमला रातभर निगरानी में जुटा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn