---Advertisement---

जनपद अध्यक्ष ने सबके सामने सीईओ को पहना दिया भाजपा का पट्टा कहा अब करिए भाजपा के इसारे मे काम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रामपुर नैकिन जनपद के सामूहिक विवाह सम्मेलन में सियासी संग्राम,अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने सीईओ को भाजपा का पट्टा पहनाकर जताया विरोध

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत द्वारा गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन अब राजनीतिक विवादों के केंद्र में आ गया है। जहा कार्यक्रम में अव्यवस्था और इसे एक राजनीतिक दल विशेष का स्वरूप दिए जाने के आरोपों को लेकर जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।

वही अध्यक्ष उर्मिला साकेत का आरोप है कि शासकीय कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के मंच में परिवर्तित कर दिया गया। उनका कहना है कि मंच पर भाजपा नेताओं को प्रमुखता से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जबकि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा और अन्य जनपद सदस्यों को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों की खुली उपेक्षा बताया।

जहा इस मुद्दे ने शुक्रवार को और तूल पकड़ लिया, जब दोपहर 3 बजे जनपद सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने विरोध स्वरूप जनपद पंचायत के सीईओ राजीव तिवारी को भाजपा का पट्टा पहनाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। यह दृश्य सभा में मौजूद सदस्यों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वही अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वे कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हैं, इसलिए उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार जनपद से संबंधित किसी भी शासकीय कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित करना अनिवार्य है, लेकिन बार-बार उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया और चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जब इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ राजीव तिवारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn