---Advertisement---

अभियान प्रहार 2.0 के तहत सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 251 शीशी अवैध कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अभियान प्रहार 2.0 के तहत सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 251 शीशी अवैध कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

एमपी के सीधी जिले में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सीधी पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान ‘अभियान प्रहार 2.0’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेमरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

वही यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान तथा पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के नेतृत्व में थाना सेमरिया पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

वही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बढ़ौरा बनिया डोल निवासी जगदीश उर्फ बेबी भुजवा अवैध नशीली कफ सिरप का भंडारण कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नशीली दवाओं की खेप अपने खेत की मेड़ में गुलमेहदा की घनी झाड़ियों और जमीन के अंदर छिपाकर रखी है।

वही आरोपी के बताए स्थान पर तलाशी लेने पर पुलिस ने 15-15 लीटर के दो बंद डिब्बों और झाड़ियों में छिपाकर रखी कुल 251 शीशी ‘आनरेक्स’ नशीली कफ सिरप बरामद की। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है।

जहा आरोपी जगदीश भुजवा उर्फ बेबी (45 वर्ष) के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22, 29 एवं ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

वही कार्रवाई में उप निरीक्षक केदार परौहा (थाना प्रभारी सेमरिया) के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। सीधी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें VIDEO CALL पर हथियार दिखाकर बनाया 'भौकाल', वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में
VIDEO CALL पर हथियार दिखाकर बनाया 'भौकाल', वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में

रीवा में फिर लहराया अवैध कट्टा: VIDEO CALL पर हथियार दिखाकर बनाया 'भौकाल', वायरल...

Share & Earn