---Advertisement---

दुबई से इंदौर की उड़ान रद्द,कई नेता-उद्योगपति विदेश में ही अटके, पूर्व विधायक वीडियो कॉल पर बोले हम सुरक्षित है

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दुबई से इंदौर की उड़ान रद्द,कई नेता-उद्योगपति विदेश में ही अटके, पूर्व विधायक वीडियो कॉल पर बोले हम सुरक्षित है

दुबई से इंदौर लौटने वाले शहर के कई नेता और उद्योगपति फ्लाइट कैंसल होने के कारण वहीं फंस गए हैं। एयरपोर्ट बंद होने और उड़ानें निरस्त होने से उनकी वापसी फिलहाल टल गई है। हालांकि सभी ने खुद को सुरक्षित बताया है।

मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के असर के बीच दुबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट अचानक निरस्त हो गई। शनिवार को जब शहर के कई नेता और उद्योगपति दुबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें उड़ान रद्द होने की जानकारी मिली। दुबई में अटके लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा और संजय शुक्ला के बेटे आकाश शुक्ला सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग दुबई में एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच क्षेत्रीय तनाव के चलते एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ और कई उड़ानें निरस्त कर दी गईं।

पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वे जिस स्थान पर ठहरे हैं, वहां हालात सामान्य हैं। वापसी की योजना शारजाह से है, लेकिन उड़ानों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। वही संजय शुक्ला ने वीडियो कॉल पर दुबई की स्थिति दिखाई, जहां बॉम्ब गिरा है। वही वह लोग जिस स्थान पर है, वहां से भी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

एक्सटेंशन – संजय शुक्ला का वीडियो कॉल

वही फिलहाल उड़ानें बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है और इंदौर में भी परिजन अपने लोगों की सुरक्षित वापसी की राह देख रहे हैं। जहां पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके पिता से उनकी बात हुई थी, जहां उन्होंने दुबई की स्थिति दिखाई, आज मंजर काफी दिल दहला देने वाला है।वही उनकी भारत सरकार से यही गुहार है कि उनके पिता और उनके साथ गए बाकी संख्या लोगों को सुरक्षित भरता लाया जाए।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अली खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी को मिली अंतरिम कमान
अली खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी को मिली अंतरिम कमान

अली खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी को मिली अंतरिम कमान तेहरान : अली खामेनेई...

Share & Earn