---Advertisement---

बदमाशों ने सरेआम युवक के सीने में दाग दीं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या के बाद आरोपी फरार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अयोध्या में बदमाशों ने सरेआम युवक के सीने में दाग दीं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या के बाद आरोपी फरार

अयोध्या : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने जमीन विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात एक महीने पहले खरीदी गई जमीन पर कब्जा करने के लिए लेकर था. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

एसपी ग्रामीण बलवंत कुमार ने बताया कि रविवार सुबह मंडा कोटवा बाईपास स्थित गाजीपुर गार्डन के पास फायरिंग की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी. प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोसाईगंज के अंकारीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने काजीपुर में जमीन खरीदी थी. रविवार सुबह वे जमीन देखने काजीपुर जा रहे थे. मंडा कोटवा बाईपास स्थित गाजीपुर गार्डन के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग के दौरान बदमाशों ने उनके सीने में ताबड़तोड दो गोलियां दाग दीं. गोली लगने से भूपेंद्र सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. इसके बाद बदमाश फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने किसी तरह भूपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वारदात जमीन की रंजिश को लेकर अंजाम दी गई है.

कुछ दिन पहले लकी वर्मा के चाचा ने भूपेंद्र सिंह को वह जमीन बेची थी. जिसको लेकर परिवार में नाराजगी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अली खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी को मिली अंतरिम कमान
अली खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी को मिली अंतरिम कमान

अली खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी को मिली अंतरिम कमान तेहरान : अली खामेनेई...

Share & Earn