---Advertisement---

होली पर दो दिन का सरकारी अवकाश, 3 मार्च के साथ 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

होली पर दो दिन का सरकारी अवकाश, 3 मार्च के साथ 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने होली पर्व के अवसर पर बड़ा निर्णय लेते हुए 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। वही मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल से 1 मार्च 2026 को जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार पहले 3 मार्च 2026, मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने 4 मार्च 2026, बुधवार को भी अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

वही जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 4 मार्च 2026 को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जहा इसके साथ ही यह दिन सामान्य अवकाश के रूप में भी मान्य होगा। इस निर्णय के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक तथा अन्य शासकीय उपक्रमों में अवकाश रहेगा।

वही यह संशोधन सामान्य प्रशासन विभाग की पूर्व अधिसूचना क्रमांक एफ 03-01/2025/1/4 दिनांक 29 दिसम्बर 2025 में आंशिक परिवर्तन के रूप में किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में घोषित अवकाश सूची को इस सीमा तक संशोधित माना जाएगा।

वही राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार यह अधिसूचना अपर सचिव दिनेश कुमार मौर्य द्वारा जारी की गई है। शासन के इस निर्णय से प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को होली पर्व मनाने के लिए लगातार दो दिन का अवकाश मिल सकेगा।

होली मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। ऐसे में राज्य सरकार के इस फैसले को त्योहार की परंपराओं और सामाजिक उत्सव की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 20 साल से अंधेरे में ‘देवरक्ष’, खड्डी खुर्द में खंभा 1 किमी दूर, पेड़ों के सहारे चल रही बिजली, हादसे का खतरा बरकरार
20 साल से अंधेरे में ‘देवरक्ष’, खड्डी खुर्द में खंभा 1 किमी दूर, पेड़ों के सहारे चल रही बिजली, हादसे का खतरा बरकरार

20 साल से अंधेरे में ‘देवरक्ष’, खड्डी खुर्द में खंभा 1 किमी दूर, पेड़ों...

Share & Earn