---Advertisement---

कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर भाजपा का तंज, हिमांशु द्विवेदी बोले, मुद्दों में दम होता तो पत्रकारों की ज्यादा होती संख्या

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर भाजपा का तंज, हिमांशु द्विवेदी बोले, मुद्दों में दम होता तो पत्रकारों की ज्यादा होती संख्या

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता के बाद भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा युवा नेता हिमांशु द्विवेदी ने कांग्रेस की प्रेस वार्ता को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम बताते हुए उसके प्रभाव और उठाए गए मुद्दों पर सवाल खड़े किए।

हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल ने प्रेस वार्ता के दौरान नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, अयोध्या राम मंदिर की दान राशि से जुड़े कथित मामले, भूमि अनियमितताओं तथा किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने जैसे कई मुद्दे उठाए। लेकिन इन मुद्दों को लेकर जनता और मीडिया में अपेक्षित रुचि दिखाई नहीं दी।

भाजपा नेता ने दावा किया कि प्रेस वार्ता में पत्रकारों की उपस्थिति ही यह बताने के लिए पर्याप्त थी कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों में कितना दम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आधा दर्जन से भी कम पत्रकार मौजूद रहे, जिससे साफ प्रतीत होता है कि कांग्रेस की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

हिमांशु द्विवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि क्या उमरिया जिले में पत्रकारों की भी कमी आ गई है, या फिर कांग्रेस के कार्यक्रमों में अब लोगों की दिलचस्पी नहीं बची है उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में जनहित के मजबूत मुद्दे उठा रही होती, तो प्रेस वार्ता में मीडिया की बड़ी संख्या मौजूद रहती।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना ठोस तथ्यों के लगातार आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी राजनीति का हिस्सा रहा है। जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है और केवल आरोप लगाने के बजाय विकास कार्यों को महत्व दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनकल्याण तथा विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि कांग्रेस केवल प्रेस वार्ता और आरोपों की राजनीति तक सीमित रह गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल ने प्रेस वार्ता में नीट परीक्षा, राम मंदिर दान राशि, कथित भूमि अनियमितताओं तथा किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने सहित कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा था। इन बयानों के बाद भाजपा युवा नेता हिमांशु द्विवेदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए प्रेस वार्ता की उपयोगिता और उसमें मीडिया की कम मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अमिलिया पुलिस की कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, ₹15,000 का माल जब्त
अमिलिया पुलिस की कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार, ₹15,000 का माल जब्त

संवाददाता अनिल शर्मा एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा...

Share & Earn