पीएम मोदी ने बुलाई CCS की आपात बैठक, ईरान संकट पर भारत ले सकता है बड़ा फैसला
नईदिल्ली-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार रात दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वही यह माना जा रहा है कि यह बैठक अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पैदा हुई मौजूदा वैश्विक स्थिति और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के मद्देनजर बुलाई गई है.
वही न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री राज्यों के अपने दो दिवसीय दौरे से आज रात दिल्ली लौटने के बाद सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. संभवत: रात करीब साढ़े नौ बजे यहां पहुंचेंगे. बता दें कि पीएम मोदी ने दो दिवसीय दौरे के तहत राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी की यात्रा की.
जहा सीसीएस देश के सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है. प्रधानमंत्री सीसीएस के अध्यक्ष हैं तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके सदस्य हैं.
वही इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई मारे गए. ईरान के सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी ‘इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी’ (आईआरएनए) ने 86 वर्षीय खामेनेई के मारे जाने की रविवार तड़के घोषणा की.
जहा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का सबसे बड़ा मौका मिला है. ट्रंप ने कहा कि भारी और सटीक बमबारी जितने समय तक जरूरी होगी, जारी रहेगी.

