---Advertisement---

होली पर बढ़ा 3% DA, मोहन यादव का ऐलान, केंद्र बराबर हुआ महंगाई भत्ता, भरभरकर आएगा पैसा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

होली पर बढ़ा 3% DA, मोहन यादव का ऐलान, केंद्र बराबर हुआ महंगाई भत्ता, भरभरकर आएगा पैसा

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने होली पर प्रदेश के 7.30 लाख कर्मचारियों अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया है. राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने से अब महंगाई भत्ता बढ़ाकर केंद्र के समान 58 फीसदी हो जाएगा. प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से महंगाई भत्ते की राह देख रहे थे. महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की खुशखबरी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है.

कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स का भी बढ़ा महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए डीए बढ़ाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा, ” महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को भी दिया जा रहा है. कर्मचारियों को अप्रैल 2026 की वेतन में महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है. सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा. ये मई से समान किश्तों में मिलेगा.

सीएम ने आगे कहा, ” जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएग. सरकारी कर्माचारियों की तरह पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा. हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. शाम

को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है, सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई.

इससे पहले डीए की मांग को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उमाशंकर तिवारी ने कहा था, “महंगाई भत्ते को अमल में लाया जाता है तो कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता मिलने लगेगा. हालांकि, केन्द्र सरकार भी जल्द ही अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दे सकती है.”

साल में दो बार बढ़ता है DA

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए यानी महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ता है. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के बाद ही डीए का लाभ मिलता है. केन्द्रीय कर्मचारियों की तरह मध्य प्रदेश के भी कर्मचारियों का डीए दो बार बढ़ता है. पिछले 4 सालों में मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में करीबन 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें होली के शाम आज पड़ेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण,पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की होगी खगोलीय घटना
होली के शाम आज पड़ेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण,पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की होगी खगोलीय घटना

होली के शाम आज पड़ेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण.. पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण की होगी...

Share & Earn