---Advertisement---

‘इश्क’ बना काल,पंजाब के मोगा में ‘आप’ सरपंच की दिनदहाड़े हत्या

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

‘इश्क’ बना काल,पंजाब के मोगा में ‘आप’ सरपंच की दिनदहाड़े हत्या

मोगा (पंजाब): जिले के बाघापुराना कस्बे में शुक्रवार दोपहर हुई गोलीबारी में आम आदमी पार्टी के नेता की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर की गयी. वह पत्तो हीरा सिंह वाला गांव के सरपंच थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

क्या है घटना

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई. बताया जा रहा है कि सरपंच हरविंदर सिंह ‘हैप्पी जिम’ के बाहर मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावर वहां आए और उन पर गोलियां चला दीं. गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. राहगीरों ने घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई.

घटना के कारण

मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने कहा, “यह घटना आपसी रंजिश और एक विवाहेतर संबंध के विवाद के कारण हुई है. पहले भी विवाद हुआ था, यह पूरी तरह से एक निजी झगड़ा था जो बाद में गोलीबारी तक पहुंच गया. इस मामले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और पुलिस को कई सुराग मिले हैं.”

क्या कहते हैं एसएसपी

एसएसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस कांड में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस की टीमें उस गाड़ी की पहचान कर रही हैं जिसमें हमलावर आए थे. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

मृतक पर कई मुकदमे थे दर्ज

एसएसपी अजय गांधी ने आगे बताया कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की थी. जिस व्यक्ति को गोली लगी, वह गांव पत्तो हीरा सिंह वाला का सरपंच था. अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक सरपंच के खिलाफ 10-12 मामले दर्ज हैं. मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दिल्ली के अधिकारी अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, राजस्थान के रावतभाटा से है कनेक्शन
दिल्ली के अधिकारी अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, राजस्थान के रावतभाटा से है कनेक्शन

दिल्ली के अधिकारी अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, राजस्थान के रावतभाटा से है कनेक्शन...

Share & Earn