---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, गेर की ध्वजा और अखाड़े के शस्त्रों का किया पूजन

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, गेर की ध्वजा और अखाड़े के शस्त्रों का किया पूजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में निकलने वाली परंपरागत गेर से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने गेर की ध्वजा का विधिवत पूजन किया तथा अखाड़ों में परंपरागत रूप से उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों का भी पूजन-अर्चन किया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार किए गए इस पूजन में बड़ी संख्या में संत-महंत, अखाड़ों के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखाड़े के शस्त्रों का पूजन करने के बाद पारंपरिक शस्त्र संचालन का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने शस्त्रों को हाथ में लेकर उनकी परंपरागत विधि के अनुसार संचालन किया, जिसे वहां उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर अखाड़ों के साधु-संतों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए आभार व्यक्त किया।

वही मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन की धार्मिक परंपराएं और गेर की परंपरा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों का कल्याण हो, यही प्रार्थना की गई है।

जहा इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, साधु-संत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी के जूरी बांध की नहर निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत
कुसमी के जूरी बांध की नहर निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत

कुसमी के जूरी बांध की नहर निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने...

Share & Earn